चेतना प्रकाश संवाददाता
नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
जानकार सूत्रों के अनुसार विकास जैन को भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ का गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी घोषणा लखनऊ में की गयी है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा नेताओं और सामाजिक संगठनों की ओर से शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है।