Firstone Rehab Foundation में वीरेंद्र दत्त सेमवाल का विशेष दौरा

चेतना प्रकाश संवाददाता
नोएडा। वीरेंद्र दत्त सेमवाल, ‘उपाध्यक्ष’ हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद (राज्य मंत्री), उत्तराखंड सरकार) का Firstone Rehab Foundation में आज आगमन हुआ। उनके इस दौरे ने संस्था के बच्चों एवं टीम को अत्यंत प्रेरणा और उत्साह प्रदान किया।

दौरे के दौरान सेमवाल ने केंद्र के विभिन्न थेरेपी एवं प्रशिक्षण वर्गों का निरीक्षण किया और बच्चों के साथ आत्मीय बातचीत की। उन्होंने केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान बताया।

इस अवसर पर बच्चों के लिए ट्रैक सूट के उपहार भेजे गए, जिनके लिए ईजा फाउंडेशन और राजीव बेलवाल को विशेष धन्यवाद दिया।

श्री सेमवाल का स्वागत सेंटर मैनेजर सुश्री सुरभि जैन द्वारा किया गया। फ़ाउंडेशन की सोशल मीडिया एवं कम्युनिकेशन मैनेजर सौम्या सोनी ने उन्हें संस्था की इन-हाउस मैगज़ीन भेंट की। केंद्र का विस्तृत परिचय डॉ. महिपाल सिंह (डायरेक्टर) और डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव (प्रबंध निदेशक) ने कराया, जिन्होंने संस्था की पुनर्वास सेवाओं और गतिविधियों की जानकारी साझा की। इसी क्रम में डॉ. सुष्मिता भाटी (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) और सुश्री इलिका रावत (स्पेशल एजुकेटर) ने संस्था की भविष्य की योजनाओं—ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में सहायक उपकरण (Assistive Devices) तैयार कर नि:शुल्क वितरण—पर चर्चा की।

इस दौरान अभिनव सिंह और नैतिक ओझा ने सेमवाल को बच्चों से मिलवाया और उनके कार्यों का परिचय कराया। सेमवाल का यह दौरा संस्था के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा और इससे टीम को अपने मिशन को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली।

Firstone Rehab Foundation द्वारा सेमवाल को उनके समय व प्रोत्साहन के लिए तथा ईजा फ़ाउंडेशन को बच्चों के लिए भेजे गए उपहारों हेतु हार्दिक धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *