चेतना प्रकाश संवाददाता
नोएडा। सपा महानगर संगठन द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय कंचनजंगा मार्केट सेक्टर 53 में मान्यवर काशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सब लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।
महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि काशीराम जी ने समाज के शोषित वंचित और दलित वर्गों को जागरूक कर उन्हें अधिकारों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी।
वहीं प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि काशीराम जी ने सामाजिक समरसता और समानता की जो राह दिखाई वहीं आज देश की सच्ची दिशा है।
कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव विकास यादव के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में सुनील चौधरी, जयकरण चौधरी, विकास यादव, बबलू चौहान, गौरव कुमार यादव, पिंटू यादव, महकार तंवर, हरपाल सिंह, कृष्ण कुमार कमल, सुमित अंवावत, निरोही, पूरण, बिल्लू सैफी, कमल सिंह गौतम, रोहित यादव, सिकंदर पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।