चेतना प्रकाश संवाददाता
नोएडा । उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि व्यापार मंडल को अधिक गतिमान करने के लिए ग्रेटर नोएडा से उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल को ग्रेटर नोएडा का अध्यक्ष घोषित किया गया है।
विकास जैन ने बताया कि सचिन गोयल एक निष्ठावान कर्मठ कार्यकर्ता है l वो हमेशा व्यापार हितों के लिए कार्य करते हैं l GST व्यापार बंधु मीटिंग व अन्य सभी मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं l सचिन गोयल धार्मिक व सामाजिक प्रवृति के होने के कारण आज इस मुक़ाम पर पहुँचे हैं l
सचिन गोयल व उनकी टीम द्वारा हर वर्ष ग्रेटर नोएडा में भंडारा भी आयोजित किया जाता है।
ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल को सचिन गोयल के ग्रेटर नोएडा से अध्यक्ष बनने पर नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
