लोकमंच ने मुहिम चलाकर जरूरतमंदों में बांटे गरम कपड़े

चेतना प्रकाश संवाददाता
नोएडा। ठंड से राहत के उद्देश्य से नोएडा लोकमंच द्वारा गरीब, मजदूर एवं असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण सेवा अभियान 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर निरंतर संचालित किया जा रहा है।

इस पहल के अंतर्गत नोएडा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल सहित अन्य ठंड से बचाव करने वाले वस्त्र वितरित किए जा रहे हैं। इस सेवा अभियान के तहत अब तक 1800 कंबल, 500 शाल, 1000 साड़ियाँ एवं 500 स्वेटर वितरित किए गए हैं। लोकमंच के संचालक महेश सक्सेना ने बताया कि कंबल व वस्त्र पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखाई दी मुस्कान और सुकून इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। मंगलवार को यह अभियान सेक्टर-8 मस्जिद, सेक्टर-61 साईं बाबा मंदिर, सेक्टर-45, सेक्टर-59, भंगेल, बरौला, सेक्टर-16, 17, 18 की झुग्गियों एवं सेक्टर-31 मस्जिद सहित कई क्षेत्रों में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने समाज के सभी संवेदनशील, जागरूक नागरिकों से आह्वान करते हैं कि वे भी अपने समर्थ के अनुसार इस मानवीय प्रयास से जुड़ सकते हैं ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों के जीवन में खुशहाली आए महेश सक्सेना ने लोकमंच का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया और लोगों से अपील की है कि इस मुहिम में सहयोग करें और किसी को कोई जरुमंद दिखता है तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *