क्रॉम्पटन ने लॉन्च की भारत की पहली स्मार्ट चिमनी

चेतना प्रकाश संवाददाता
नोएडा। सिर्फ एक पराठा सेंकने या दाल में “तड़का” लगाने भर से आपके किचन का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर 900 से अधिक तक पहुंच सकता है- जो आपके फेफड़ों, त्वचा और बालों के लिए हानिकारक है।

इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए, भारतीय घरेलू उपकरणों के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज़्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेडने भारत की पहली रियल-टाइम एयरआईक्यू तकनीक से संचालित किचन चिमनी रेंज – सिल्वेयर (Sylvaire) और एक्यूनोवा (AQNova) सीरीज़ – लॉन्च की है।

स्मार्ट टेक्नोलॉजी और उपभोक्ता की गहरी समझ का मेल करते हुए यह चिमनी सुरक्षित, स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक खाना पकाने का अनुभव सुनिश्चित करती है।

विभिन्न सेंटर में 1,000 से अधिक परिवारों से व्यापक बातचीत और अध्ययन के माध्यम से क्रॉम्पटन ने उपभोक्ताओं की एक साझा समस्या को पहचाना और उसे दूर करने के लिए एक नई रेंज विकसित की।

सुनियोजित अनुसंधान एवं विकास, डिजाइन नवाचार और उपभोक्ता अनुसंधान के आधार पर विकसित सिल्वेयर और एक्यूनोवा सीरीज़, क्रॉम्पटन की उपभोक्ता-केंद्रित नवाचार यात्रा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं- जो उपभोक्ता इनसाइट्स, तकनीक, स्मार्ट समाधान और वेलनेस को एक साथ लाकर आधुनिक कुकिंग अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करते हैं।

एयरआईक्यू तकनीक के साथ से क्रॉम्पटन ने घर के अंदर की वायु गुणवत्ता से जुड़ी चुनौतियों का सीधा समाधान प्रस्तुत किया है।

यह स्मार्ट सिस्टम रियल टाइम में किचन की हवा की गुणवत्ता पर लगातार निगाह रखता है और स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण को बनाए रखने के लिए चिमनी के सक्शन स्तर को स्वतः समायोजित करता है।

चाहे आप त्योहारों के लिए पकवान तल रहे हों या रोज़मर्रा का खाना बना रहे हों, यह तकनीक हर बार सुरक्षित, आरामदायक और तनावमुक्त कुकिंग अनुभव सुनिश्चित करती है।

सिल्वेयर और एक्यूनोवा चिमनियों के केंद्र में क्रॉम्पटन की पेटेंटेड एक्यूसिंक मोटर है, जो एयरआईक्यू सेंसर के साथ तालमेल से इंटेलिजेंट सक्शन मैनेजमेंट प्रदान करता है।

यह हवा की गुणवत्ता में बदलाव का तुरंत पता लगाती है, ऊर्जा उपयोग को अनुकूलित करती है और शांत तथा कुशल संचालन सुनिश्चित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *