दीदी की रसोई ट्रस्ट के शिशु सदन की दूसरी ब्रांच का उदघाटन

चेतना प्रकाश संवाददाता
नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट ने आज शिशु सदन के दूसरे ब्रांच का औपचारिक उदघाटन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती राजेश्वरी त्यागराजन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ताओं सुनीता खताना, नवीन पोरवाल, शशिधर उपाध्याय, पीसी पंचोली, अनिल पेशावरिया, अनूप सिंह ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों के भविष्य के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं।

दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्षा रितु सिन्हा ने बताया कि इस शिशु सदन में अभी 51 बच्चे रह रहे हैं, जिन्हें हम निःशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ, पौष्टिक भोजन और सबसे बढ़कर एक घर जैसा प्यार और सुरक्षा दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हमारा एक ही लक्ष्य है, इन बच्चों को समाज में आत्मनिर्भर, आत्मविश्वास से भरे नागरिक बनाना। यह शिशु सदन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

श्रीमती राजेश्वरी त्याग राजन ने अपने संबोधन में कहा कि दीदी की रसोई ट्रस्ट ने समाज की सबसे कमजोर आवाज़ों के लिए एक मजबूत मंच बनाया है। यह संस्था न केवल मदद करती है, बल्कि प्यार और आशा भी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *