फर्स्ट रिहैब फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन, निशुल्क जांच के साथ दवाएं भी वितरित की

चेतना प्रकाश संवाददाता
नोएडा। रविवार को होशियारपुर के सेक्टर 51 में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें करीब सौ लोग पहुंचे जिसमें कई लोग लेट कर फोन देखने से गर्दन, कंधों और पीठ की नसों में अकड़न और दर्द को लेकर पहुंचे। डाक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि खासकर ठंड में, क्योंकि खराब पोस्चर (टेक नेक) से मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे नसें दब सकती हैं, फ़ोन देखते समय गर्दन को आगे झुकाने से रीढ़ पर बहुत दबाव पड़ता है, जिससे नसें दब सकती हैं और दर्द होता है। मांसपेशियों में खिंचाव एक ही पोस्चर में लंबे समय तक रहने से मांसपेशियां थक जाती हैं और अकड़ने लगती हैं, खासकर ठंड में खून का संचार कम होने से यह समस्या बढ़ जाती है। जिसे ठीक करने के लिए गर्म सिकाई, स्ट्रेचिंग और पोस्चर सुधारना ज़रूरी है, साथ ही फोन का इस्तेमाल कम करें और ब्रेक लेना जरुरी है। फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन द्वारा इस कैंप का आयोजन मिंटू यादव के प्रयासों से उनके गांव के लोगों के लिए किया। इसमें डॉक्टर दीक्षा श्रीवास्तव, डॉक्टर भावना आनंद और डॉक्टर सुश्मिता भाटी ने अपनी निःशुल्क सेवाएं दीं। उन्होंने दवाओं का वितरण किया और लोगों को स्वास्थ्य, फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी के बारे में जागरूक किया। साथ ही निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई।

शिविर में घुटनों के दर्द, पीठ दर्द, महिलाओं के पेल्विक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और धूम्रपान के खतरों के बारे में विशेष जानकारी दी गई। शिविर में इलिका रावत, कृष्णा यादव, मिस्टर आयुष सिंह, अभिनव प्रताप सिंह, रजत शर्मा और नितिक ओझा सहित पूरी टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *