चेतना प्रकाश संवाददाता
नोएडा। नोएडा में लगातार बढ़ते अत्यधिक प्रदूषण को देखते हुए संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने आज हरौला सैक्टर 5 में मास्क वितरण शिविर लगाया। जिसका उदघाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्तमान सांसद डा. महेश शर्मा के प्रतिनिधि संजय बाली ने किया।
इस अवसर पर संजय बाली ने लोगों को मास्क वितरण करते हुए कहा कि प्रदूषण एक बहुत बड़ी समस्या है। सरकार तो प्रदूषण कम करने के उपाय करती ही हैं लेकिन हमें भी अपने कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए जागरूक होना पड़ेगा।
उन्होंने सभी नागरिकों से प्रदूषण को कम करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए सबसे मास्क लगाकर रहने को कहा।
संतुष्टि सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पौरवाल ने बताया कि हम समय समय पर विभिन्न प्रकार के जनोपयोगी कैम्पों का आयोजन करते रहते हैं। इस समय दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण एक गंभीर समस्या बना हुआ है। प्रदूषण जहां वर्तमान पीढ़ी को प्रभावित कर रहा है वहां आने वाली पीढ़ी के लिए भी समस्या बना हुआ है। प्रदूषण के त्वरित रोकथाम के लिए ही आज हरौला में मास्क वितरण कैंप लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि अगर आवश्यकता पड़ी तो आगे भी मास्क वितरण कैंप लगाया जायेगा।
मास्क वितरण कार्यक्रम में डा. शैलेन्द्र पौरवाल उपाध्यक्ष, संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग, संरक्षक सुधीर पौरवाल, अमन चौहान सचिव, सुरेन्द्र गर्ग, उदय सिंह, शशांक गुप्ता महासचिव, मंडल अध्यक्ष भाजपा शशिधर उपाध्याय, मंडल महामंत्री पीसी पंचौली, वीरेश पाल, अनूप सिंह, यश गुप्ता, निकेत मिश्रा, साहिल सैनी, सूरज सिंह, मिथलेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल मित्र मंडल, सुरेश गुप्ता, धर्मवीर बंसल आदि भी उपस्थित रहे।
