चेतना प्रकाश संवाददाता
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (भानु) की मासिक बैठक ग्राम बरौला सेक्टर 49 कार्यालय (प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बैसोया) पर आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मपाल ठेकेदार ने की और संचालन नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने किया।
बैठक में नोएडा में चल रही किसानों की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया गया। नोएडा के किसान काफी लंबे समय से अपनी समस्याओं से लड़ते आ रहे हैं। किसानों द्वारा काफी बार नोएडा अथॉरिटी में शिकायत पत्र दिया जा चुका है पर अभी तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया है जिससे किसानों में काफी आक्रोश है।
बैठक में किसानों की 1976 में नोएडा जमीन अधिग्रहण के बाद अभी तक 5 पर्सेन्ट के प्लॉट किसानों को नही मिल पाए हैं, आबादी निस्तारण, प्राइवेट कंपनियों में कितने स्थानीय लोगों को नौकरी मिली हुई है, प्राइवेट हॉस्पिटलस मे स्थानीय लोगों को उपचार में 50 पर्सेन्ट छूट मिलनी चाहिए, नोएडा के सभी गाँवों में रोड, नाली, बिजली और पानी की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने आदि समस्यायों के बारे में चर्चा की गयी। इन सभी समस्याओं को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियो ने जल्द ही एक बड़े आंदोलन नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ करने की बात कही।
बैठक में अनिल बैसोया, मनोज चौधरी, प्रेम सिंह भाटी, सुनील अवाना, अजय अधाना, जावेद खान, सोनू अवाना, अनिल अवाना, विजय, रवि मदान, ओमी प्रधान, शहाबुद्दीन खान, महेश, किटी बैसोया, चंद्रपाल, मोहित बैसोया,क्षपवन खारी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।