चेतना प्रकाश संवाददाता
नोएडा। संतुष्टि सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पोरवाल के नेतृत्व में आज नोएडा सेक्टर-20, सी ब्लॉक पार्क में भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए गए, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित नोएडा के निर्माण में योगदान देना रहा।
कार्यक्रम में संस्था के मुख्य संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पोरवाल, महासचिव शशांक गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर मंडल महामंत्री पी. सी. पंचोली, दीदी की रसोई की अध्यक्ष श्रीमती रितु सिन्हा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामपाल भाटी, श्री हनुमान मंदिर सेक्टर-20 नोएडा के पूर्व महासचिव आशुतोष अग्निहोत्री, मनोज गुप्ता, बिक्की लाल, सुनील गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, नवीन कुमार यादव, उदय सिंह, अमन चौहान, निकेत मिश्रा, यश गुप्ता सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओ एवं स्थानीय नागरिकों ने भी पौधारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
संस्था के अध्यक्ष नवीन पोरवाल ने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति की खूबसूरती नहीं बढ़ाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार भी हैं। संतुष्टि सेवा फाउंडेशन का संकल्प है कि हर नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाए और उसका संरक्षण करे।