चेतना प्रकाश संवाददाता
नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों ने आज सूरजपुर कलेक्ट्रेट में नव नियुक्त जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम से मिलकर शुभकामनाएं प्रेषित की।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि मेधा रूपम के रूप में हमें एक सशक्त जिलाधिकारी सरकार द्वारा प्रदान करवाई गई है। अग्रवाल समाज की युवा जिलाधिकारी शहर को प्राप्त होना हमारे लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने आगे कहा कि व्यापार मंडल सदैव शासन के साथ मिलकर व्यापारियों की सेवा करने के लिए तत्पर है। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने जिला अधिकारी से केक कटवाकर उनका वेलकम किया।
प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने आशीर्वाद स्वरुप कान्हा जी की मूर्ति उन्हें भेंट की। प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल और उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने भी ज्ञापन के माध्यम से नोएडा की समस्याओं से अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी समस्याओं का तत्काल प्रभाव से समाधान करवाया जाएगा। व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में मीटिंग कर जिलाधिकारी से सभी व्यापारियों से रूबरू होने के लिए भी कहा गया। मेधा रूपम ने कहा कि बहुत जल्द हम मीटिंग कर सभी समस्याओं को सुलझा लेंगे। जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।