चेतना प्रकाश संवाददाता नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा को सेक्टर 27 जिलाधिकारी निवास स्थान पर विदाई समारोह में मिलकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी सदस्यों की आँखें उनसे मिलने पर नम थी। विकास जैन उनसे बात करते हुए अपने आँसू रोक नहीं पाए।
विकास जैन ने विदाई गीत के साथ जिलाधिकारी मनीष वर्मा को एक प्यार भरा पैगाम दिया। दिल रो रहा है मन रूठ रहा है कविता के बोल से पूरा हॉल गूंज उठा।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने जिलाधिकारी मनीष वर्मा से कहा कि आप हमेशा हमारे दिलों में रहोगे। विकास जैन ने व्यापार मंडल का पटका और पवित्र ग्रंथ गीता के द्वारा जिलाधिकारी महोदय को विदाई समारोह में भेंट दी।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने खाटू वाले श्याम बाबा की प्रतिमा के साथ जिलाधिकारी को भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रदेश सचिव शिवा चौहान ने मनीष वर्मा को शाल देकर अपनी प्रस्तुति दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रवीन गर्ग, प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकुर बंसल, उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शक्ति सिंह, प्रदेश सचिव अमित गोयल, मनीष शर्मा, क्रॉकरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश जिंदल, मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता व अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए।